शिलाई में बालक की रहस्यमयी मौत

शिलाई (सिरमौर)। बांदली पंचायत के मानल गांव में एक बालक की रहस्यमयी मौत हो गई। बालक की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि 13 वर्षीय इस बालक की मौत किन कारणों से हुई है। शुक्रवार सुबह मानल निवासी रोहित पुत्र जदू राम सुबह बिस्तर से उठा तो उसने परिजनों से हाथ में दर्द होने की शिकायत की। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने की तैयारी की। आधा रास्ता तय करने के बाद बालक ने दम तोड़ दिया। हालांकि, बालक को उसी अवस्था में शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
उधर, अचानक हुई बालक की इस मौत की सूचना शिलाई थाना को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। आगामी जांच बिसरे के लिए पूरी रिपोर्ट फोरेंसिक लैब भेजी गई है। थाना प्रभारी शिलाई बालकराम चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

Related posts