शिमला-सरांह बस चलाने के लिए आभार

चौपाल (शिमला)। चौपाल उपमंडल में शिमला से कोटी-सरांह को एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने के लिए ग्राम पंचायत पौड़िया के ग्राम कोटी, धनग, सरांह सहित कयारटू के लोगों ने सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस सेवा को शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, परिवहन मंत्री जीएस बाली तथा पूर्व विधायक डा. सुभाष मंगलेट का आभार प्रकट किया है। उपप्रधान राजेंद्र हिमटा, रिटायर रेंज आफिसर लायकराम चौहान, लालसिंह चौहान, रूप सिंह सामटा, धनीराम नारटा, मोहन लाल, रोशन लाल, शिवलाल, प्रमोद कुमार तथा प्रकाश चंद ने कहा कि इससे गांव के लोगों को सुविधा मिलेगी।

Related posts