शिमला शहर में चोरों ने मचाया कोहराम

शिमला। शिमला शहर में पुलिस राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त है। वहीं इस का फायदा उठाते हुए चोरों ने शहर में चोरी और सेंधमारी की ताबतोड़ वारदातों को अंजाम दे डाला। न्यू शिमला में एक दवा विक्रेता के घर में दिन के उजाले में सेंध लगाकर सोने के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं छोटा शिमला में एक मकान में दाखिल होकर घर से कीमती सामान चुरा लिया। बैम्लोई से एक गाड़ी चुराने का मामला सामने आया है। न्यू शिमला में रहने वाले हर्ष शर्मा ने कहा कि फ्लैट नंबर वन बी , ब्लाक नंबर छब्बीस , फेज तीन में चोर दिन के उजाले में दाखिल हुए। घर पर कोई नहीं था। चोरों ने घर से चार सोने की चू्डियां , दो सोने की चेन , पांच सोने की अंगुठियां, चांदी के जेवर, एक सोनी हैंडकैंम और पंद्रह हजार नकद ले गए हैं। दूसरी वारदात सीएम के सरकारी आवास पोटमोर स्कूल के समीप हुई है। यहां पूजा शर्मा के कमरे से चोर एलसीडी , लेपटॉप और कैमरा चुरा ले गए। तीसरी वारदात थाना सदर के नजदीक हुई , पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र सिंह ने कहा कि उसने अपनी कार बैम्लोई में खड़ी की थी वहां से चोरी हो गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने इस बात की पुष्टि की है।

Related posts