शिक्षिका से अभद्रता करने पर शिक्षक निलंबित

देवाल। राजकीय इंटर कालेज मेलखेत के एक शिक्षक को इसी विद्यालय के एक अध्यापिका के साथ अभद्रता और मारपीट के आरोप में निलंबित किया गया है।
13 मई 2013 के निलंबन आदेश में अपर निदेशक एनएस राणा ने बताया कि 18 अप्रैल 2013 को जीआईसी मेलखेत के एक शिक्षक ने इसी विद्यालय की एक अध्यापिका के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली की संस्तुति पर अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है, जिसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी देवाल को दी गई है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी देवाल डा. बी निशाद ने बताया कि इस प्रकरण में संबंधित अधिकारी द्वारा आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया है। आरोप दाखिल होने के बाद ही संबंधित बिंदुओं पर जांच की जाएगी।

Related posts