
बैजनाथ (कांगड़ा)। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम पाल सिंह ने कहा कि शिक्षा के उच्चतर गुणवत्ता स्तर की प्राप्ति के लिए राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के व्यापारीकरण पर लगाम लगाया जाना आवश्यक है। संघ की राष्ट्रीय जागरूकता यात्रा के बैजनाथ पहुंचने पर उन्होेंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता के लिए पैट, पीटीए और पैरा अध्यापकों के शोषण को बंद किया जाना चाहिए। सरकार को कर्मचारियों के हितों को देखते हुए छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को जल्द लागू करना चाहिए और पीपीपी स्कीम को बंद करना चाहिए। निर्धन से धनवान को एक समान शिक्षा देने के लिए अध्यापकों को जागरूक किया जा रहा है और इसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं। भारत सरकार, प्रदेश सरकार और अखिल भारतीय शिक्षक संघ के परस्पर सहयोग से बैजनाथ में शिक्षा भवन का निर्माण करने का प्रयास किया जाएगा। मुनीष शर्मा ने कहा कि 20 फरवरी को शिमला सचिवालय में संघ मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगा। इससे पूर्व पीटीएफ की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष मुनीष शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय संघ के उपाध्यक्ष चंद्र दिवास, संगठन सचिव प्रेम सिंह ठाकुर, उत्तर प्रदेश पीटीएफ अध्यक्ष अरविंद, पीटीएफ प्रधान मुनीष शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन, महामंत्री संजय पीसी, मक्खन सिंह, देवराज शर्मा, राजेश कु मार, ओम प्रकाश, रमन जोशी, अर्जुन सिंह, प्यार चंद, भारत सूद, मुनीष आनंद, सुनूप, हंस राज, सुशील कुमार, नरोत्तम आदि उपस्थित रहे।
