शिक्षकों की तैनाती तक अन्न-जल नहीं लेंगे

नई टिहरी। अपने पाल्यों के बेहतर भविष्य के सपने संजोए अभिभावकों ने राजकीय इंटर कालेज नकोट में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग पर दूसरे दिन भी अन्न-जल ग्रहण नहीं किया। शिक्षा विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी आमरण अनशन पर बैठे अभिभावकों की सुध लेने नकोट नहीं पहुंचा। अभिभावकों का स्पष्ट कहना है कि अब वे आश्वासन से मानने वाले नहीं हैं। शिक्षकों की तैनाती तक अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगे।
चंबा प्रखंड के इंटर कालेज नकोट में पांच वर्षों से प्रधानाचार्य, रसायन विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, संस्कृत के प्रवक्ताओं के पद रिक्त चल रहे है। शिक्षकों की कमी के चलते विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। अभिभावकों का कहना है कि नाममात्र की पढ़ाई के लिए बच्चे स्कूल जाते हैं। अधिकारियों पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया गया। कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति की मांग पर सीईओ से लेकर शिक्षा मंत्री तक वे गुहार लगा चुके हैं। आश्वासन देकर ही अधिकारी पांच वर्षों से अपना काम चला रहे हैं। अभिभावक संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत के समर्थन में सुंदर सिंह रावत, रविंद्र उनियाल, बख्तावर सिंह, पंचम सिंह मखलोगा, वीर सिंह बिष्ट, भरत सिंह रावत, सुरेशभी आमरण अनशन पर बैठे

Related posts