
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ज्वालामुखी में उस समय हड़कंप मच गया, जब विधायक संजय रतन शाम को अस्पताल बंद होने से पहले अचानक वहां पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल में रात्रि ड्यूटी पर रहने वाले कर्मचारियों को चेताया कि मरीजों की सेवा के लिए हर समय तैयार रहें। कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बीएमओ डा. विवेक सूद ने उन्हें अस्पताल की गतिविधियों से अवगत करवाया। विधायक ने पूरे अस्पताल का दौरा कर रोगियों का कुशलक्षेम भी जाना। उन्होंने कहा कि उन्हें शिकायतें मिल रही हैं कि अस्पताल में रात्रि में दो बच्चियों को सांप के डसने पर तुरंत स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त नहीं हुई। उन्हाेंने जवाबदेह कर्मचारियों से जवाब तलब किया और कहा कि भविष्य में कोताही न बरती जाए। वहीं अस्पताल में रोगियों की हर सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाए, इसके भी निर्देश दिए किए। बाथरूम में सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त करवाने के लिए सख्त निर्देश दिए। वहीं दवाई कक्ष, प्रतीक्षा हाल को भी दुरुस्त करने के लिए कहा गया। इस मौके पर बीएमओ ज्वालामुखी डा. विवेक सूद, डा. सतिन्द्र वर्मा, डा. लेखराज, एक्सईएन लोनिवि रविंद्र कुमार मिन्हास, एसडीओ लोनिवि एमएस परमार, नपं उपाध्यक्ष अनीश सूद, युवा खेल सेवाएं बोर्ड प्रदेश सदस्य नीरज शर्मा, मंदिर न्यासी भवानी दत्त, ज्ञानेश्वर दत्त, अश्वनी कुमार, सादिक मोहम्मद, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक दीपक सूद आदि मौजूद रहे।
