
नई दिल्ली: गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को खुलेआम आम आदमी पार्टी (आप) की चुनावी सभा में आपत्तिजनक शब्द कहने के मामले में आम आदमी पार्टी की तरफ से माफी मांग ली गई।
इस बारे में ‘आप’ और एमटीवी रोडीज के प्रस्तोता राजीव लक्ष्मण ने कहा यह टिप्पणियां काफी दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। आपको बता दें कि लक्ष्मण ने आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार शाजिया इल्मी के लिए प्रचार करते हुए कल एक जनसभा में शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया था।
