
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश राज्यस्तरीय भारोत्तोलन पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन अगले साल शाहपुर में किया जाएगा। इस दफा राज्यस्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी जिला कांगड़ा को दी गई है। इसके सफल आयोजन के लिए प्रदेश भारोत्तोलन संघ जोरशोर से तैयारियों में जुट गया है। प्रतियोगिता का आयोजन 17 और 18 जनवरी को शाहपुर स्थित एचआईईटी इंस्टीट्यूट में होगा। इसमें प्रदेश के करीब 120 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के साथ ही फरवरी माह में मुंबई में होने वाली राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए भी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी 5 से 10 जनवरी तक अपनी दो पासपोर्ट साइज की फोटो सहित जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के पास पहुंचाकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाएं। खिलाड़ी जिला अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के मोबाइल नंबर 94181-92325 पर भी संपर्क कर सकते हैं। उधर, प्रदेश भारोत्तोलन संघ के महासचिव सुशील भारद्वाज और संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
