शासनादेश से होगा श्रम एक्ट का उल्लंघन

बागेश्वर। शिक्षकों से प्रतिदिन साढ़े सात घंटे काम लिए जाने के शासनादेश पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने नाराजगी जताई है। यहां जारी एक बयान में उन्होंने इसे श्रम एक्ट का उल्लंघन बताया। चेतावनी दी कि यदि शासनादेश वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
संघ के जिला मंत्री दीवान सिंह दानू ने कहा है कि साढ़े सात घंटा काम लेना श्रम और कार्मिक नियमावली का उल्लंघन है। नियमानुसार छह घंटे से अधिक कार्य नहीं लिया जा सकता है। उन्होने कहा कि जिले के कई विद्यालय एकांत और दुर्गम स्थानों पर हैं। वहां दो घंटा अकेले शिक्षक का रहना खतरे से खाली नहीं है।

Related posts