
बनबसा। शारदा का जलस्तर रविवार को फिर एक लाख क्सूसेक पार कर गया। बैराज में रेड अलर्ट के चलते भारत-नेपाल के बीच वाहनों का संचालन बंद रहा। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पहाड़ों में हुई वर्षा के बाद शारदा फिर उफान पर आ गई। जलस्तर 1 लाख क्यसूसेक से बढ़कर 1 लाख 44 हजार 580 क्सूसेक पहुंच गया है। शारदा हेडवर्क्स ने सुरक्षा के तहत बैराज पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैराज अटेंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि वाहनों के लिए खुलने वाला 12 से 2 बजे का गेट रविवार को बंद रहा। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात्रि 10 बजे नदी का जलस्तर 1 लाख क्यूसेक से कम हो गया था, लेकिन रविवार की दोपहर बाद नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा। सुबह दस बजे बाद नदी का जलस्तर 1 लाख क्यूसेक पहुंच गया था जो दोपहर तीन बजे 1 लाख 44 हजार 580 क्सूसेक रिकार्ड किया गया
