शान से निकली विघ्न विनाशक की सवारी

मंडी/सुंदरनगर। मंडी शहर में गणेश उत्सव पर शोभा यात्रा निकाली गई। उधर, सुंदरनगर क्षेत्र में गणपति उत्सव के चलते शहर भक्तिरस से सराबोर हो गया। देवालयों में आयोजित गणपति उत्सव के दौरान रोजाना विशेष तौर पर भजन संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है। रेस्ट हाउस चौक पर हनुमान मंदिर में गणपति बप्पा मोरया कमेटी के तत्वाधान में आयोजित गणपति उत्सव के दौरान 16 सितंबर को भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है।
वहीं, गोपाल मंदिर भोजपुर, जोरो चौक में ओपन थियेटर पर, लक्ष्मी नारायण मंदिर बीएसएल कॉलोनी व पुराना बाजार स्थित गणेश मंदिर में भी भक्त भारी संख्या में पहुंच कर गणपति भगवान से परिवार की सुख शांति के लिए का आशीर्वाद मांग रहे हैं।

Related posts