शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण

हरिद्वार। शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला के साथ बलात्कार करने के आरोपी के खिलाफ ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक सप्ताह से आरोपी फरार बताया जा रहा है।
ज्वालापुर पुलिस ने बताया कि आस मोहम्मद पुत्र जहीर हसन निवासी मैदानियान कुछ समय पहले पथरी निवासी एक महिला को शादी का झांसा देकर अपने घर ले आया था। महिला का तलाक हो चुका था। शादी का झांसा देकर आरोपी महिला के साथ अवैध संबंध बना रहा था। जबकि महिला ने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। महिला का आरोप है कि युवक पिछले एक सप्ताह से फरार है। महिला का फोन भी नहीं उठा रहा है। रोती बिलखते हुए महिला बृहस्पतिवार को ज्वालापुर थाने पहुंची। आपबीती सुनने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही बताया गया कि आरोपी की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। जल्द आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts