शादी का झांसा देकर ढाई साल तक किया रेप

accused tricked her on the name of marriege
शादी का झांसा देकर युवक ढाई साल तक युवती से दुराचार करता रहा। राजधानी शिमला के उपनगर न्यू शिमला के इस युवक के खिलाफ थाना ढली में दुराचार का मुकदमा कायम किया है।

युवती का आरोप है कि आरोपी उसे करीब ढाई साल पहले शादी का झांसा देकर शिमला लाया था। वह घर में किसी को बताए बगैर ही उसके साथ चली आई। युवक ने शादी का झांसा दिया था। लेकिन बाद में शादी को लेकर टालमटोल करता रहा।

इस तरह करीब ढाई साल बीत गए लेकिन युवक शादी करने से इंकार करने लगा।

कमरे में बंद करके रखता था आरोपी

accused tricked her on the name of marriege
युवती का कहना है कि उस समय वह अपने साथ में छह लाख अस्सी हजार की नगदी भी लाई थी। यह पैसा उसके परिवार को मुआवजे में मिला था। आरोपी ने यहां आकर उसे कमरे में बंद रखा और किसी से बात तक नहीं करने दी।

आखिरकार किसी तरह वह वहां से भाग कर अपने रिश्तेदारों के पास ढली आ गई। यहां पूरी बात बताई। बताया जा रहा है कि अब यह युवक उसे शादी करने से इंकार कर रहा है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरा मामला सुलझ जाएगा।

Related posts