शादी करने से इनकार किया तो युवक ने नस काटी

किहार। स्थानीय थाना के तहत एक गांव में लड़की के शादी से मुकरने पर युवक ने अपनी नस काट डाली। युवक की दो माह पूर्व लड़की से फोन पर बात हुई और उसके घर आनाजाना लगा रहा। नौ जुलाई को शाम सात बजे के करीब युवक लड़की के घर गया और उससे शादी की बात करने लगा। लड़की ने जब शादी करने से इंकार कर दिया तो उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके बाद वह जमीन पर लेट गया और चाकू से अपनी बाजू की नस काट ली। पुलिस अधीक्षक बीएम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या की कोशिश करने पर युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 309 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है आगामी छानबीन की जा रही है।

Related posts