शातिर ने ब्लेड से काटे डाले वस्त्र

रामशहर (सोलन)। छत पर अपने मां-बाप के साथ सोई लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने वाले शातिर को ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी खूब धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 511 के तहत मुकदमा कायम करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात सोलह वर्षीय युवती अपने मां और बाप के साथ सोई हुई थी। मध्यरात्रि को शातिर छत पर जा चढ़ा। ब्लेड से युवती के वस्त्र फाड़ डाले। इसी बीच युवती की नींद खुली और वह चिल्ला पड़ी। चीख सुनते ही शातिर ने छत से छलांग लगा दी। परिजन उठे और शोर मचाना शुरू कर दिया। ऐसे में गांव के लोग एकत्र हो गए।
शातिर ने सड़क पर खड़ी की अपनी मोटरसाइकिल को स्टार्ट की और भाग गया। ग्रामीणों ने गांव से बाहर जाने वाले दोनों रास्ते चमधार-रामशहर और जुघेड़ दिग्गल को बंद कर दिया। काफी देर तक लुक्का-छिपी का खेल चलता रहा। अंत में शातिर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। खूब धुनाई के बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शातिर को गिरफ्तार मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसएचओ राशमहर शिव कुमार ने की है। उन्होंने आरोपी कुलवंत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पहले भी लगे हैं आरोप
आरोपी पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है। पुलिस को इस संबंध में पहले भी शिकायतें मिली हैं। इससे पहले एक एक्स सर्विसमैन के घर में घुसकर आरोपी ने इस तरह की छेड़छाड़ की थी। पुलिस इस मामले को भी जांच रही है।

Related posts