शांता के जन्मदिन पर जुटे वरिष्ठ भाजपाई

पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सांसद शांता कुमार का 80वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें प्रदेश भर कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। जन्मदिवस पर जिला भाजपा की ओर से बनाए गए 80 किलोग्राम के लड्डू को काटकर शांता कुमार ने समारोह का शुभारंभ किया। उनके जन्मदिवस समारोह में डा. सुशील फुल्ल की लिखी गई पुस्तक ‘एक संवेदनशील राज नेता शांता कुमार’ व दूसरी शांता की धर्मपत्नी संतोष शैलजा की ओर से लिखी गई ‘टीनी-पीनी-चीनी’ का विमोचन बाबा रामदेव ने किया।
इससे पहले उनके जन्मदिवस पर मंच संभाले प्रदेश भाजपा के महामंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि शांता कुमार ने हमेशा सिद्धांतों की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि शांता जी तुम जियो हजारो साल, साल के दिन हो पचास हजार। इस मौके पर शांता की धर्मपत्नी संतोष शैलजा, पुत्र विक्रम शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक गुलाब सिंह ठाकुर, किशन कपूर, रमेश धवाला, विधायक सरवीण चौधरी, गोविंद ठाकुर, विक्रम सिंह जरियाल, संगठन मंत्री पवन राणा, सुरेश चंदेल, सुरेश भारद्वाज, चंद्रसेन, पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा, उर्मिल ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, रेणू चड्ढा, त्रिलोक कपूर, घनश्याम शर्मा, रणवीर सिंह निक्का, प्रदेश भाजपा मीडिया सह संयोजक हिमांशु मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी तनु भारती, संजय वालिया, भाजुयमो अध्यक्ष अजय शर्मा, भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गांधी राणा, संजीव राणा, सुरेंद्र ठाकुर, चुनी लाल चौधरी, मान सिंह, राजेंद्र सिन्हा, अमरजीत सिंह, विकास वासुदेवा, डीआर ठाकुर, कश्मीर चंदेल, प्रदेश भाजपा सचिव सुदेश राणा, इंदु गोस्वामी, पार्षद एवं महिला मोर्चा सदस्य किरण धीमान, पूर्व जिलाध्यक्ष रणजीत पठानिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष शोभा पुरी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष चंपा राणा समेत कई लोग मौजूद थे।

Related posts