शहर से युवती का अपहरण

बिलासपुर। शहर से एक युवती का अपहरण हो गया है। पिछले दो दिन से युवती लापता है। ऐसे में उसके किसी युवक द्वारा युवती को भगाने की भी आशंका जाहिर की जा रही है। बहरहाल, पुलिस ने भादंसं की धारा 366 और 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवती की तलाश के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई है। इस बारे जिला और प्रदेश के अलावा बाहरी राज्यों की पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के एक इलाके की युवती घर से अचानक लापता हो गई। विभिन्न स्थानों पर परिजनों ने उसकी अपने स्तर पर तलाश की परंतु उसका कहीं पता नहीं चला। थक हार कर अब परिजनों ने सदर थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। थाना प्रभारी प्रमोद महाजन ने इसकी पुष्टि की है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम जगह-जगह भेजी गई है।

Related posts