शहर का बढ़ता दायरा, बढ़ रही परेशानी

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में लगातार बढ़ रही समस्याओं से घुमारवीं के लोग परेशान है। सबसे बढ़ी समस्या लोगों को आवारा पशुओं से उठानी पड़ रही है। इसके अलावा घुमारवीं शहर का बढ़ता दायरा भी परेशानी बन गया है। लोगों की जमीनों के ऊपर से बिजली की तारें, जमीन के अंदर पानी पाइपें व टेलीफोन की तारे हैं।
घुमारवीं शहर के निवासी श्याम लाल शर्मा की अगुवाई में मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल से मुलाकात की। उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष को समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास होना चाहिए परंतु स्थानीय लोगों को समस्या नहीं होनी चाहिए। शहर में बढ़ रही मीट, मछली की दुकानों के कारण आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कई लोगों के ये कुत्ते काट चुके हैं। नगर परिषद द्वारा केवलमात्र सड़क, बाजार तक ही सुविधाएं दी जाती हैं। अंदर के क्षेत्रों का बुरा हाल है। रास्ते कच्चे पड़े हुए हैं। स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। आवारा पशुओं ने भी किसानों को परेशान हैं। फसलें बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाए। प्रतिनिधमंडल में मुंशी राम, कुलदीप, इंद्रसेन, फिल्लू राम, रिड़कू राम, सीता राम, भूरि सिंह, निक्कू राम, कालीदास, अमरनाथ, मदन, रूपलाल, गुरुदर्शन, प्यार सिंह, जगदीश, कर्मचंद सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts