

हिमाचल प्रदेश मंडी जिला के पंडोह सावला में मार्केटिंग के लिए आई युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने चाकू दिखाकर दुराचार कर दिया।
आरोपी युवक फरार है। पंडोह चौकी पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर दुराचार का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
वारदात बुधवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार बुधवार को एक युवती किसी प्रोडेक्ट की मार्केटिंग के लिए बैग उठाकर सावला गांव जा रही थी।

पुलिस के अनुसार गांव से कुछ ही दूरी पर युवक पीछा करते हुआ पहुंचा और सुनसान जगह देखकर युवती को चाकू दिखाकर जबरन दुराचार को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
पीड़ित युवती ने पंडोह चौकी पहुंचकर दुराचार की शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी बार-बार जान से मारने की धमकी देता रहा और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर मौके से फरार हो गया।
युवती की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम गांव पहुंची। लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर गांव से फरार हो गया। एएसपी केसी राणा ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल करवा दिया है और आरोपी की धरपकड़ जारी है।
