शराब की दुकान शिफ्ट करने की फरियाद

भरमौर (चंबा)। ग्राम पंचायत बड़ग्रां के गांव बड़ग्रां स्थित शराब की दुकान को दूसरी जगह बदलने को लेकर दो दर्जन के करीब महिलाएं वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह भरमौर में मिलीं। उन्होंने बड़ग्रां स्थित शराब के ठेके दो दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है। महिला मंडल की प्रधान कांया देवी, जुलमो देवी, धुमला देवी, सुतो देवी, रोशनी देवी, तिलको देवी, राखी देवी और फै नी देवी ने वन मंत्री को बताया कि इस शराब की दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने बारे कई बार मांग की गई लेकिन आज तक इसे दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया गया। उन्होंने वन मंत्री से मांग की है कि इस शराब की दुकान को यहां से जल्द दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। गौर रहे कि सोमवार को शराब की दुकान को गांव से शिफ्ट करवाने के लिए महिलाओं ने पुलिस का वाहन भी देर रात तक रोक दिया था। इस पर वन मंत्री ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Related posts