शरद पवार का आपत्तिजनक बयान, सांझी सरकार की वजह से सह रहा हूं

शरद पवार का आपत्तिजनक बयान, सांझी सरकार की वजह से सह रहा हूं

नई दिल्ली : कोयला घोटाला और देश में हुए कई घोटालों से लगता है एनसीपी नेता शरद पवार सहम गए हैं मंगलवार को पवार ने एक बयान दिया जो शायद कांग्रेस के लिए एक आपत्ति बन जाए उन्होंने कहा फाइलों पर दस्तखत से मेरे हाथ कांपते हैं इस लिए राज्य में काम नहीं हो रहा और यह सांझी सरकार की वजह से हो रहा है साथ ही उन्होंने कहा महाराष्ट्र के सीएम को भी लकवा मार गए है।

गौंरतलब है महाराष्ट्र में कांग्रेस व एनसीपी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। हालांकि एनसीपी के नेता प्रफुल्ल पटेल कहते हैं कि सीटों के पुराने र्फामूलें में कोई बदलाव नहीं होगा। गत नौ साल से कांग्रेस और एनसीपी के बीच गठबंधन है। लेकिन शरद पवार का यह बयान कांग्रेस को तो मुश्किल में डाल ही गया साथ ही विरोधी पक्ष को हमला करने के लिए मुद्दा दे गया।

Related posts