शक्तिदेहरा ने जीता बैडमिंटन का खिताब

तीसा (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा में छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता 29 स्कूलों की 303 छात्राआे ने हिस्सा लिया। चार दिन तक चली इस प्रतियोगिता के समापन पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक विजय सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी छात्राओं को हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इसके अलावा भाईचारे की भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से ऊना में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिन खिलाड़ियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है उन्हें तीन दिन तक कोचिंग दी जाएगी। इसके बाद उन्हें प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में शक्ति देहरा स्कूल विजेता रहा। इसके अलावा हिमगिरी स्कूल उपविजेता रहा। खो-खो में करवाल स्कूल पहले और जंगलवाड़ दूसरे स्थान पर रहा। बास्केटबाल में तीसा स्कूल पहले और चंबा दूसरे स्थान पर रहा। एथलेटिक्स में भटका स्कूल ने बाजी मारी। मार्च पास्ट में तीसा स्कूल की छात्राएं अव्वल रहीं। इस अवसर पर तीसा स्कू ल के प्रधानाचार्य भाग सिंह, पीईटी जन्म सिंह जरियाल, मान सिंह जरियाल और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बाक्स
भाग न लेने वाले स्कूलों को भेजेंगे नोटिस
उच्च शिक्षा उपनिदेशक विजय सिंह ठाकुर ने प्रतियोगिता के समापन पर कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिन स्कूलों ने हिस्सा नहीं लिया है। इन स्कूलों के मुखियाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके अलावा मुखियाओं सहित पीईटी और डीपी से जवाब तलब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही जिला भर के सभी स्कूलों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आगाह किया गया था। इसके बावजूद कुछ स्कूल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे हैं। उनके खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts