शकुंतला को सौंपा उपाध्यक्ष पद

अर्की (सोलन)। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की सोलन जिला तथा अर्की ब्लाक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिला कार्यकारिणी में चार नए पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। अर्की यूनिट अध्यक्ष धर्मपाल ने बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह वर्मा तथा संगठन के प्रदेश प्रवक्ता इंद्र सिंह ठाकुर की मौजूदगी में नए सदस्यों के नामों की घोषणा की गई है।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन अर्की मंडल में नीलम कुमार भारद्वाज, सूरत राम वर्मा, देवकली गौतम तथा मनसा राम को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं किरपा राम मुख्य सलाहकार तथा जयनंद शर्मा व रमेश चंद सहित गोविंद राम वर्मा महासचिव बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त जिला कार्यकारिणी में शकुंतला देवी को उपाध्यक्ष तथा कुलदीप सूद को महासचिव मनोनीत किया गया है। हरीश कुमार भारद्वाज और विजय कुमार को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।

Related posts