शंख जड़ी संग तीन गिरफ्तार

बड़कोट। अपर यमुना वन प्रभाग क्षेत्र में शंख जड़ी के तस्करों के हौसले बुलंद है। वन विभाग ने 18 किलो शंख जड़ी के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
अपर यमुना वन प्रभाग में शंख जड़ी तस्करी की शिकायत पर शनिवार को वन विभाग की टीम ने कुथनौर रेंज में छापामार अभियान चलाया। टीम ने पालीगाड़ में नैटवाड निवासी गणेश बहादुर, खजान सिंह और जगतराम को 18 किलो शंख जड़ी के साथ धर-दबोचा। डीएफओ डीके सिंह ने बताया कि तीनों लोगों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

Related posts