
पुरोला। राजस्व पुलिस ने मोरी कस्बे के समीप हिमाचल प्रदेश के एक तस्कर को तीस किलो शंख जड़ी के साथ धर दबोचा। सोमवार को मोरी से दो किमी दूर पुरोला मार्ग पर एक युवक को संदिग्ध जानकर राजस्व उपनिरीक्षक जबर सिंह असवाल और अनिल असवाल ने उसकी तलाशी ली। उसके पास से 30 किलो शंखजड़ी बरामद हुई। उन्होंने जड़ी-बूटी के साथ पकड़े गए तिब्बती मूल के कुल्लू हिमाचल प्रदेश निवासी तेनिंग के विरुद्ध भादंसं की धारा 379 व 411 तथा 26 फॉरेस्ट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
