व्यावसायिक पाठ्यक्रम को 4463 लाख : बुटेल

पालमपुर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिंद्रावन में शनिवार को वार्षिक समारोह मनाया गया। जिसमें विस अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को शुरू करने के लिए 4463 लाख के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है, जिसमें 562 लाख राज्य सरकार व्यय करेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने रावमा पाठशाला बिंद्रावन को दो कमरे, सीढ़ियों के निर्माण और विद्यालय की चारदीवारी का प्राकलन तैयार करने के आदेश विभाग को दिए। उन्होंने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 5 हजार और अधीनस्थ पाठशालाओं भगोटला, रजनाली और कलयाड़कड़ को दो-दो हजार रुपये देने की घोषणा भी की। विद्यालय के मेधावी और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य रमा शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत कर विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पड़ी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण शर्मा, केसीसी बैंक के निदेशक संजीव राणा, महासचिव प्रदीप ठाकुर, उपाध्यक्ष डा. मदन, त्रिलोक चंद, प्रधान करतार चंद, एसएमसी प्रधान रमेश, संतोष कुमार, विजय कुमार, निशा शर्मा, रमेश मांगी, ऋषि राज, राजेंद्र, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ पालमपुर के अध्यक्ष अश्वनी सूद, महासचिव राजन शर्मा, अधीक्षक सुनीता शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

इन बच्चों को किया सम्मानित
शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी लक्षिता, राजेश कुमार, अंशुल, सुनीता, राधा, सेजल, अभिषेक, नेहा कुमारी, सपना देवी, पूजा, रीना, प्रिया, अक्षय, कुबेर, रिशांत, शांति कुमारी, रिंकु कुमार, रवि भट्ट, महेंद्र कुमार, अमन कुमार, शिवानी, सुमन, विनय कुमार, विजय कुमार, रोहित चौधरी, विशाल कुमार, मनोज कुमार, लबली कुमार, रोहित, विशुद्धा, विवेक, कपिल देव, पूजा, राम पाल, साहिल ठाकुर, रवि कुमार, कृष्ण कुमार, अभिषेक, विशाल कामत, राजेश कुमार, महेश चौधरी, राजेश कुमार समेत कई लोगों को विस अध्यक्ष बुटेल ने सम्मानित किया।

Related posts