व्यापारियों ने फूंका विद्युत विभाग का पुतला

रुद्रपुर। व्यापारियों ने विद्युत विभाग का पुतला फूंका। रविवार को देवभूमि व्यापार मंडल के आह्वान पर विभिन्न संगठनों से जुड़े व्यापारियों ने भगत सिंह चौक पर विद्युत विभाग का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विद्युत अव्यवस्था के खिलाफ डीजीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। लेकिन विभागीय कर्मियों ने व्यापारियों पर मुकदमे दर्ज करा दिए। उन्होंने दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। साथ ही व्यापारियों की गिरफ्तारी होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, उपाध्यक्ष नरेंद्र अरोरा, वेद ठुकराल, बलदेवराज खेड़ा, हरविंदर सिंह, सुनील झाम, राकेश गंभीर, रजनीश ग्रोवर, हरीश जल्होत्रा, राजेश गर्ग, संजय ठुकराल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, किशन नारंग, सोनू खुराना, बॉबी टुटनेजा, नीरज गर्ग, अभिनव छाबड़ा, शिव अरोरा, राजकुमार फुटेला, ज्ञानी सुरैन सिंह, विजयभूषण गर्ग आदि मौजूद थे।

Related posts