वोट देने को दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई

धर्मशाला। प्रदेशभर में चारों संसदीय सीटों पर निष्पक्ष चुनाव करवाने को पुलिस अलर्ट है। प्रदेश भर में पुलिस ने कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। कंट्रोल रूम में चुनाव को लेकर या वोट देने के दबाव से संबंधित शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
अक्सर चुनाव में मतदाताओं को प्रत्याशियाें के पक्ष में मतदान करने को लेकर लुभावने प्रलोभन दिए जाते हैं। इससे चुनाव में लोग सही सरकार का चुनाव नहीं कर पाते हैं। पुलिस ने हर जिले में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। यहां पर आने वाली शिकायत पर तुरंत कार्रवाई कर संबंधित लोगाें को हिरासत में लिया जाएगा। इसके अलावा चुनाव में गड़बड़ी की संभावना के चलते पुलिस ने हर थाना के बाहर नाका लगाया हुआ है। इनकी पुलिस के अधिकारी चेकिंग भी कर रहे हैं।
वहीं, नाकों में आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवान भी गश्त कर रहे हैं। एएसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Related posts