
बिलासपुर। राहुल गांधी की रैली के बहाने कांग्रेसियों ने एक तरह से वोटरों का रूख अपनी ओर मोड़ने की पूरी कोशिश की। मंच से नेताओं ने शब्दों के बाण छोड़े तो दर्शकदीर्घा से कार्यकर्ताओं की नारेबाजी ने जोश भर दिया। विधायक बंबर ठाकुर सदर हलके से ही है। उन्हें के कंधों पर रैली की जिम्मेवारी थी। रैली स्थल पर व्यवस्था के दौरान भीड़ को गर्मी से बचने के लिए पंखों की कमी जरूर खली, लेकिन भीड़ जुटाकर उन्होंने एक तरह से शक्ति अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।
भाजपा ने किया बिलासपुर से भेदभाव: बंबर
बिलासपुर। विधायक बंबर ठाकुर ने राहुल के पहुंचने से पहले अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने हमेशा बिलासपुर के साथ भेदभाव किया है। विकास के नाम पर भाजपा ने यहां कोई कार्य नहीं किए। विस्थापितों को मालिकाना हक दिलाने का मसला हो या प्लाट का। भाजपा कुछ नहीं कर पाई। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही न केवल अवैध कब्जों को नियमित करने की पॉलिसी बनाई बल्कि इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी। प्लाट से रह गए लोगों को प्लाट भी आवंटित किए गए।
मोदी की नहीं कोई हवा: संतोष धीमान
बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा संतोष धीमान ने कहा कि हिमाचल में मोदी नाम की कोई हवा नहीं है। कांग्रेस जब से सत्ता में आई विकास के नए आयाम स्थापित हुए। कांग्रेस ने मनरेगा, सूचना का अधिकार, भोजन का अधिकार जैसी योजनाएं शुरू कर हर वर्ग को राहत पहुंचाई हैं। लिहाजा, भाजपा का इन चुनावों में सफाया हो जाएगा।
राम लाल, धर्माणी को नहीं मिला मौका
बिलासपुर। चुनावी रैली में राहुल गांधी के आने से पहले जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा अंजना धीमान, सदर विधायक बंबर ठाकुर ने भाषण दिए। बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं सीपीएस राजेश धर्माणी राहुल गांधी के स्वागत में मशगूल दिखे। हालांकि दोनों नेता मंच पर मौजूद थे, लेकिन समय की कमी के कारण उन्हें बोलने का मौका नहीं मिल सका।
