वेतन भुगतान की मांग को जूलस-प्रदर्शन

नई टिहरी। कोटेश्वर बांध परियोजना में टीएचडीसी के अधीनस्थ काम का रही कंपनियों के कर्मचारियों ने फरवरी माह से वेतन न मिलने पर जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि वेतन न मिलने पर 14 वे जून से विद्युत उत्पादन ठप कर देंगे।
टीएचडीसी के अधीन बांध का काम कर रही पीसीएल कंपनी में कार्यरत कर्मचारी, मजदूर और ठेकेदारों को फरवरी माह से भुगतान नहीं हो पाया है। जिससे गुस्साए कर्मियों-मजदूरों ने टीएचडीसी के खिलाफ कोटेश्वर में जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि फरवरी से कई बार आंदोलन करने पर केवल आश्वासन ही दिए जा रहा है। वेतन न मिलने पर कर्मियों-मजदूरों के सामने भारी आर्थिक संकट बना हुआ है। कर्मियों ने चेतावनी दी कि पूरे चार माह का वेतन भुगतान नहीं किया गया तो 14 से कोटेश्वर बांध से विद्युत उत्पादन ठप कर बेमियादी चक्का जाम किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में नरेश नायडू, हनुमंत राव, मुकेश बेलवाल, चांद पुरी, डीडी पंत, राजेंद्र, उमेद सिंह और एनके जोशी आदि शामिल थे।

Related posts