वीके सिंह के आरोपों को भारत के खिलाफ हथियार बना सकता है पाकिस्तान!

वीके सिंह के आरोपों को भारत के खिलाफ हथियार बना सकता है पाकिस्तान!

नई दिल्ली: पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी. के. सिंह के सेना द्वारा कश्मीर में राजनेताओं को पैसे दिए जाने के बयान से भारत की कश्मीर नीति को भारी नुकसान हुआ है। शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि कश्मीर में सेना के मंत्रियों को पैसे देने के पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी. के. सिंह के बयान को लेकर सरकार बेचैन और चिंतित है। यह भी माना जा रहा है कि पाकिस्तान वी. के. सिंह के इन आरोपों को भारत के खिलाफ अपना हथियार बना सकता है।

सरकार अब इस कोशिश में जुटी है कि यह जल्द तय किया जा सके कि पूर्व जनरल के खिलाफ सेना की अंदरुनी जांच में लगाए आरोप कितने सही हैं। वी. के. सिंह पर सेना की खुफिया यूनिट के जरिए एक कश्मीरी राजनेता को पैसे देने का आरोप है। इस आरोप के जवाब में ही वी. के. सिंह ने दावा किया था कि सेना कश्मीर में नेताओं को पहले भी पैसे देती रही है ताकि राज्य में स्थिरता कायम रखी जा सके। फिलहाल जनरल वी. के. सिंह के इन आरोपों को खारिज करते हैं लेकिन उनका मानना है कि इसकी पूरी जांच जरूरी है।

अधिकारियों का कहना है कि अगर इन आरोपों में थोड़ी भी सचाई है तो यह बेहद गलत हुआ है। हालांकि, अधिकारी इस बात को लेकर एकमत हैं कि इस तरह के बयानों और विवादों से भारतीय पॉलिसी को बेहद नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि पाकिस्तान इस मुद्दे को आगे की बातचीत के दौरान भी उठा सकता है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलने वाले हैं।

Related posts