
नई दिल्ली: पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। कोर्ट ने वी के सिंह को नोटिस जारी करके पूछा कि आप पर अवमानना का केस क्यूं न चले।
कोर्ट ने 23 अक्टूबर तक जवाब देने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने उम्र विवाद के मामले में पूर्व थलसेनाध्यक्ष वीके सिंह के आयु विवाद मामले में उसके आदेश पर कथित प्रतिकूल टिप्पणियों के मामले में अवमानना नोटिस जारी किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि पहली नजर में सिंह का बयान कोर्ट के अधिकार को कम करने वाला और उसकी कार्यवाही को बदनाम करने वाला है। सुप्रीम कोर्ट का अटार्नी जनरल से इस मामले में न्यायालय की मदद का आग्रह है।
