विस्थापन के लिए लगाया जाम, प्रदर्शन

घनसाली (टिहरी)।विस्थापन की मांग को लेकर गौजियाणा के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को घनसाली-नई टिहरी मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि 2008 से गांव में भूस्खलन हो रहा है। भूगर्भीय सर्वे करने वाली टीम विस्थापन की संस्तुति भी कर चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसडीएम ने एक सप्ताह में भूगर्भीय टीम सर्वे के लिए भेजने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
गौजियांणा गांव में भूस्खलन बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण नई टिहरी-घनसाली मार्ग पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए जाम लगाकर यातायात अवरूद्घ कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के दौरान दोनों तरफ वाहनाें की लंबी कतार लगी रही। सूचना पर एसडीएम जगदीश लाल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि काफी समय से वे विस्थापन की मांग करते आ रहे हैै। वर्ष 2010 मेें गांव के सर्वे को आई भूगर्भीय टीम ने शासन को सौंपी रिपोर्ट में गांव के विस्थापन का सुझाव दिया था इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसडीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि एक सप्ताह के अंतर्गत टीम भूगर्भीय सर्वे को गांव में आएगी। तब लोगों ने जाम खोला। जाम लगाने वालों में ग्राम प्रधान स्वाती कंसवाल, एकादशी देवी, शांति प्रसाद, भानू प्रसाद, सतीश प्रसाद, कमलेश्वर प्रसाद, विनोद ,श्याम लाल, गुणानंद , अमरदेव, खुशी राम, दौलत राम, चिरंजी लाल, नवीन कंसवाल, देवेंद्र दत्त आदि शामिल थे।

Related posts