विसंगतियां दूर नहीं की तो आंदोलन

बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ की बिलासपुर इकाई ने हाल ही में टीजीटी से पीजीटी पद पर पदोन्नत हुए 441 अध्यापकों की ग्रेड पे में 800 रुपये की विसंगति को लेकर विभाग के प्रति रोष प्रकट किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द विसंगतियां दूर नहीं की गई तो वह आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
संघ के अध्यक्ष सतीश शर्मा, उपाध्यक्ष अमित कौशल, सचिव सुभाष कौशल, मुख्य संगठन सचिव बलदेव शर्मा, मुख्य सलाहकार सुरजीत ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र शर्मा, दिनेश डोगरा, प्रेस सचिव चमन कपूर, देशराज तिवारी, मनोज ठाकुर, सुरेश शर्मा, राजपाल कपूर समेत अन्य शिक्षकों ने कहा कि पदोन्नति के साथ कम हो रहे ग्रेड पे से वह परेशान है। प्रदेश में जेबीटी से लेकर पीजीटी शिक्षकों की पदोन्नति के बाद ग्रेड पे कम हो रहा है। यह चिंताजनक विषय है। सेवा नियमोें के तहत जबभी कोई कर्मचारी पदोन्नत होता है या अन्य समकक्ष पद पर नियुक्त होता है तो अवश्य ही उसका वेतन बढ़ता है, न की घटता है। संघ ने इस तरह की विसंगतियों को जल्द दूर करने की मांग की है।

Related posts