
नई टिहरी। विश्व बैंक की टीम ने स्वजल परियोजना के सहयोग से थौलधार के तिवाड़गांव और जौनपुर के घेना-तुनेटा में बनाई गई पेयजल योजना का निरीक्षण किया।
विश्व बैंक की टीम ने तिवाड़ गांव का दौराकर पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर स्टैंड पोस्ट, पेयजल लाइन के निर्माण में प्रयोग सामग्री सहित अन्य चीजों को परखा। उन्होंने ग्रामीणों से नियमित आपूर्ति, सामुदायिक सहभागिता पर भी चर्चा की। विश्व बैंक के गवर्नेन्स कंसलटेंट पॉल मैक कैर्टनी ने ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता के लिए चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक का लक्ष्य हर परिवार को पानी एवं स्वच्छता से आच्छादित करना है। बाद में टीम ने जौनपुर के घेना-तुनेटा में दौरा कर पेयजल योजनाओं का निरीक्षण किया। इस मौके पर जलसंस्थान के एसई राकेश उनियाल, स्वजल के परियोजना प्रबंधक ओपी गैरोला, जलसंस्थान के ईई पीएस पंवार, स्वजल के बीएस राणा, एसडब्लूएसएम देहरादून के वीके सिन्हा तिवाड़गांव के प्रधान बालम सिंह पंवार मौजूद थे।
