
नई टिहरी। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल में आयोजित बैठक में विश्वविद्यालय के बेहतरी के लिए सहयोग करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कुलपति डा. रावत के ओर से विवि के प्रगति के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
मंगलवार को विश्वविद्यालय में आयोजित जनप्रतिनिधियों की बैठक में विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने कहा कि विवि अभी बाल्यकाल में हैं। संसाधनों के अभाव के बीच विवि ने शुरुआत की। बीए, बीकॉम, एमए की प्राइवेट परीक्षाएं करवाना चुनौती से कम नहीं था। उन्होंने कहा कि विवि के विकास में सबके सहयोग की अपेक्षा की। प्रधान सोहनवीर सजवाण, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शक्ति जोशी, नरेश पैन्यूली, राजवीर भंडारी ने कहा कि टिहरी में जनक्रांति के नायक श्रीदेव सुमन के नाम पर विश्वविद्यालय बनाना उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जिस गति से विवि प्रगति कर रहा है, उससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र के चंबा का नाम रोशन होगा। बताया गया कि शासन से स्वीकृत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 15 पदों को आउट सोर्सिंग से भरा गया है। जिनमें स्थानीय लोगों को वरीयता दी गई है। बैठक में धन सिंह चौहान, विजयपाल रावत, धन सिंह सजवाण, कुलदीप नेगी, धीरेंद्र नेगी, दिनेश रतूड़ी, दिनेश गुनसोला, वीपी उनियाल, मनोज भट्ट और अरविंद जोशी मौजूद थे।
