
ऊना। हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ऊना इकाई के अध्यक्ष पद पर महासंघ के निवर्तमान चेयरमैन विपिन राणा की ताजपोशी कर दी गई है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष वाईपीएस रायजादा को चेयरमैन के पद से नवाजा गया है। अजय शर्मा को महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। वहीं कुलदीप सिंह दयाल को दूसरी बार महासचिव पद के ओहदे से नवाजा गया है। वीरवार को स्थानीय बचत भवन में हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ऊना के त्रिवार्षिक चुनाव का आयोजन चुनाव अधिकारी विनोद शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारियों गुरमीत ढेसी एवं अशोक धीमान की अध्यक्षता में हुआ। पूर्व कर्मचारी नेता कंवर हरि सिंह तथा कंवर दिलावर सिंह बतौर विशेष पर्यवेक्षक उपस्थित हुए। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए महासंघ के इतिहास पर प्रकाश डाला और कर्मचारी प्रतिनिधियों को महासंघ के प्रति समर्पण और निष्ठा से कर्मचारियों के हितों की एकजुटता से पैरवी करने का आह्वान किया। महासंघ के उपाध्यक्ष के रूप में सुरेंद्र मोहन कंवर, कृष्ण कुमार सिंह, सुरेश चंद ठाकुर, विमल शर्मा, बेअंत सिंह, विजय कुमार एवं चमेल सिंह, संयुक्त सचिव रमेश सिंह ठाकुर, वित्त सचिव तारा सिंह, आडिटर दलजीत सिंह, संगठन सचिव विजय कुमार शर्मा, रशपाल, जुगल किशोर, महेंद्र सिंह, विजय शर्मा, बलदेव चंद बनाए गए। प्रेस सचिव के रूप में जरनैल सिंह और कार्यालय सचिव के रूप में दिनेश बन्याल को चुना गया। सलाहकार पद पर जुगल किशोर, हरभगवान सिंह, राजेंद्र सिंह, कानूनी सलाहकार शिव कुमार, चमन लाल, मुख्य सलाहकार जान मोहम्मद अख्तर, विशेष आमंत्रित सदस्यों में मधु शर्मा, संजीव पुरी, सुभाष चंद्र शर्मा, भारत भूषण, राम आसरा, सुमनलता, विमला देवी, संगीता शर्मा, संजय रत्न सहित समस्त कार्यकारणी को चुना गया है। महासंघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को चुनाव अधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिलाध्यक्ष विपिन राणा ने कहा कि वह समस्त विभागों में कार्यरत कर्मचारी वर्ग के लिए हमेशा ईमानदारी से काम करेंगे, जो विश्वास सभी ने उन पर जताया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
