विधायक ने 37 शिकायतों का किया समाधान

सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जंगल के जंगल खास गांव, ग्राम पंचायत पटनौन के वराडू गांव में विधायक राजेंद्र राणा ने जनता की समस्याएं सुनी। राणा के आगमन पर क्षेत्र के लोगों ने उत्साह से स्वागत किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में दूर दराज क्षेत्र के लोगों ने विधायक को समस्याओं से अवगत करवाया। विभिन्न विभागों से संबंधित 57 प्रार्थना पत्र विधायक के समक्ष रखे, सैंतीस का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया और शेष प्रार्थना पत्रों को समाधान के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया।
राजेंद्र राणा ने विधायक निधि से ग्राम पंचायत खैरी के खनपल संपर्क सड़क निर्माण के लिए एक लाख रुपए, खैरी उप स्वास्थय केंद्र भवन की मरम्मत के लिए चालीस हजार रुपए देने की घोषणा की। जंगल के महिला मंडल भवन और शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार के लिए भी पर्याप्त धन देने की घोषणा की। पटनौन पंचायत के वराडू गांव मे आंगनबाड़ी के नवनिर्मित कमरे और बाबा बालक नाथ मंदिर सराय भवन का उद्घाटन किया। दो जरूरतमंद गरीब लोगों की आर्थिक मदद की, एक अति गरीब परिवार से संबंध रखने वाली कन्या की शादी के लिए राशन भेंट किया।
वक्ताओं ने क्षेत्र में दस हैंड पंप लगवाने के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। बीडीसी सदस्य चम्पा देवी, जंगल पंचायत प्रधान सुरजीत सिंह, उपप्रधान मनोज कुमार, जोल पंचायत प्रधान किशोर चंद, खैरी पंचायत उप प्रधान शेर सिंह डोगरा, महिला मंडल प्रधान सुदर्शना, पटनौन पंचायत उपप्रधान मुल्क राज, पूर्व प्रधान वचित्र सिंह, कैप्टन भूमि देव, उधम सिंह, हेम राज, माधो राम, विक्रम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

—फोटो नंबर 23, विधायक राजेंद्र राणा की खबर में जोड़ दें, 3 नंबर फाइल
झनिक्कर-कोहलवीं सडक जल्द होगी पक्की-राणा
विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि झनिक्कर से कोहलवीं सड़क को जल्द ही पक्का कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने वोट सीधा डाला है तो काम भी सीधा ही होगा। किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं है। सिकांदर पंचायत के कोहलवीं गांव में भी जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता चाहेगी तभी वह आगामी विधानसभा चुनाव लडे़ंगे, अन्यथा कोई चुनाव नहीं लडे़ंगे। विधायक बनने के बाद नेताओं की संपत्ति बढ़ जाती है तथा उनकी संपत्ति कम हुई है, इसका लेखा जोखा सबसे पहले विधानसभा में रखा है।

Related posts