विधायक ने लिया नुकसान का जायजा

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने अगस्त्यमुनि क्षेत्रांतर्गत सिल्ली, अगस्त्यमुनि, विजयनगर, गबनी, चंद्रापुरी, कुंड, बेडूबगड़, गिवाणागांव आदि स्थानाें का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। विधायक ने अधिकारियाें को त्वरित राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने दूरभाष के जरिए आपदा मंत्री यशपाल आर्य और मुख्य सचिव से वार्ता कर आपदा प्रबंधन के लिए अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियाें की तैनाती करने की मांग की। विधायक शैलारानी ने कहा कि सरकार की ओर से आपदा प्रभावितों की पूरी मदद की जाएगी। उन्हाेंने लोनिवि को क्षतिग्रस्त सड़काें, पैदल मार्गों और झूला पुलाें की शीघ्रता से मरम्मत करने के निर्देश दिया। कहा कि शासन स्तर से आपदा प्रभाविताें की हर संभव मदद की जाएगी। विधायक ने बताया कि शासन से एक अतिरिक्त एसडीएम, एक तहसीलदार, अधिशासी अभियंता समेत आठ अतिरिक्त अवर अभियंताआें की तैनाती क्षेत्र में करवाने की मांग की है।

Related posts