विधायक ने नवाजे स्कूल के होनहार विद्यार्थी

मलोखर (बिलासपुर)। सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक पाठशाला मलोखर में वीरवार को वार्षिक समारोह मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर ने की। समारोह में नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान राजीव भारद्वाज ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।
विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि वर्तमान में बच्चों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। जिन्हें संजोए रखने में अभिभावक वर्ग की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि कड़ी मेहनत कर अपने अभिभावकों, बच्चों का नाम चमकाएं। कार्यक्रम में उन्होंने स्कूल के मेधावी बच्चों को भी पुरस्कृत किया। विधायक ने इस दौरान स्कूल की सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 25 हजार रुपये देने की घोषणा की।
इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। भुवनेश्वर कुमार ने ‘मुंह से निकला हाय राम’, आकशा ने ‘भ्रष्टाचार पर भाषण’, दीक्षा और सहेलियों ने‘ संस्कृत वंदना‘, मीनाक्षी और सहेलियों ने’ लोकनृत्य, अमन और साथियों ने समूहगान, प्रीति और सहेलियों ने लोकनृत्य, कामाक्षी ने निंबुड़ा-निंबुड़ा गीत पर डांस कर खूब वाहवाही लूटी। अभिषेक कुमार ने संस्कृत श्लोक, प्रीति व सहेलियों ने गजल प्रस्तुत की। स्कूल प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान सोलन विभाग अध्यक्ष योगेश चतुर्वेदी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे

Related posts