विधायक के भाई-भाभी पर धोखाधड़ी में एफआईआर

नगर परिषद बद्दी में करोड़ों की अनियमितताओं के आरोपों के तहत विजिलेंस थाना सोलन में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एफआईआर में दून के पूर्व कांग्रेस विधायक लज्जा राम चौधरी के बेटे मदन लाल व उसकी पत्नी भूपेंद्र कौर समेत कुछ अन्य को भी नामजद किया है।

आरोपी पति पत्नी ज्योति हत्याकांड में फंसे दून के विधायक राम कुमार चौधरी के भाई व भाभी हैं।

दर्ज एफआईआर में 2002 से वर्ष 2009 तक प्रधान नगर पंचायत और अध्यक्ष नगर परिषद रहते करोड़ों की अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। पूर्व सरकार के समय में जांच की फाइल खोली गई थी।

जहां से शिकायत पत्र जांच के लिए सतर्कता मुख्यालय व पुलिस अधीक्षक दक्षिण खंड शिमला के माध्यम से थाना सतर्कता सोलन को प्राप्त हुई थी। आरंभिक जांच निरीक्षक दीप राम व तदोपरांत उप निरीक्षक प्रबल सिंह ने की।

विजिलेंस थाना में आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 120 बी, 13 ए के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि डीएसपी रमेश शर्मा ने की है।

प्रारंभिक जांच में यह पाया
दर्ज एफआईआर के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि वर्ष 2002 से 2009 तक नगर पंचायत/नगर परिषद बद्दी में बतौर प्रधान नगर पंचायत और बतौर अध्यक्ष के अलावा वार्ड मेंबर तथा कार्यकारी अधिकारियों ने नगर परिषद के बतौर बद्दी के तहत हुए कार्यों का निरीक्षण करने वाले कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता से मिलीभगत करके स्कूल व संस्था के नाम पर नगर परिषद में प्रस्ताव डालकर आम जनता को धोखा देकर पद और करोड़ों के सरकारी धन का दुरुपयोग किया है।

Related posts