विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही सपा का प्रदर्शन, आखिर क्या है मंशा ?

विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही सपा का प्रदर्शन, आखिर क्या है मंशा ?

राजधानी लखनऊ में सोमवार से विधानमंडल का सत्र शुरू होना है। इससे पहले समाजवादी पार्टी के विधायक और विधान परिषद सदस्य विधानसभा में एकत्र हुए। एक जुट होकर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने नारेबाजी करते हुए सरकार को घेरा। फसलों की एमएसपी का वादा अधूरा, बेरोजगारी से युवा बर्बाद, पेपर लीक से नौजवान में बेहाल, पुलिस अत्याचार व अन्य मुद्दों पर नारे लिखी तख्तिायां हाथों में लेकर जमकर नारेबाजी की।
भाजपा के एक प्रवक्ता ने कहा सपा की मंशा से यूपी की जनता वाकिफ है ।  इनके शासन का जंगल राज जनता ने समाप्त करके सत्ता की चाबी भाजपा को सौंप दी है ।  इसी बजह से विपक्ष के लोग छटपटा रहे है ।  सीएम योगी ने जंगल राज के सूरमाओ को मिटटी में मिलाकर उत्तर प्रदेश की जमीन पर अमन शांति बहाल करके आम जनता की सरकार होने का गौरव महसूस करवाया है ।

Related posts