
देहरादून
उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र गुरुवार से शुरू हो रहा है। आज पहलेे दिन सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन काे स्थगित कर दिया जाएगा। वहीं अब शीतकालीन सत्र 11 दिसंबर तक चलेगा।
शहर के कुछ रूट बदले
विधानसभा सत्र के दौरान देहरादून शहर के कुछ रूट बदले हुए रहेंगे। विधानसभा के आसपास वाहले रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से आसपास में पांच जगहों पर बैरियर की व्यवस्था भी की गई है। इससे पहले एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया। उन्होंने ड्यूटी प्वाइंट पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दो घंटे पहले तैनात होने के निर्देश दिए। इसके सुरक्षा व्यवस्था का रिहर्सल भी किया गया। एसएसपी ने बताया कि सभी तरह से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर ली गई है। जनता से भी अपील की जा रही है कि वह पुलिस का सहयोग करे।
धरना प्रदर्शन को आदि को देखते हुए यहां लगेंगे बैरियर
1. प्रगति विहार
2. शास्त्रीनगर
3. बाईपास
4. डिफेंस कॉलोनी
5. विधान सभा तिराहा
यह रहेगी रूट डायवर्जन व्यवस्था
– सभी भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।
– जुलूस रैली होने पर प्रगति विहार बैरियर पर मार्ग डायवर्ट किया जाएगा।
– देहरादून से हरिद्वार/ऋषिकेश/टिहरी/चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी / फव्वारा चौक से पुलिया नम्बर 06 की ओर डायवर्ट किये जाएंगे।
– रिस्पना पुल की ओर से आने वाले वाहन बाईपास की ओर डायवर्ट रहेंगे और बाईपास चौकी – माता मंदिर -धर्मपुर से शहर मे प्रवेश करेंगे।
– धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर भेजा जाएगा।
– मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड – लाडपुर तिराहा – सहस्त्रधारा क्रासिंग – आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजे जाएंगे।
शास्त्री नगर बैरियर पर जुलूस /रैली होने पर
– मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन जोगीवाला से 06 नम्बर पुलिया – नेहरू कालोनी – आराघर – ईसी रोड होते हुए देहरादून भेजे जाएंगे।
– बाईपास से आने वाले वाहनों को कारगी/बाईपास चौकी से डोईवाला की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
– प्रत्येक संभावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से प्रस्थान करेगा तथा इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में पार्क किये जाएंगे।
– यातायात का दबाव होने की स्थिति में डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बस को कैलाश अस्पताल से यूटर्न लेकर वापस डोईवाला की ओर भेजा जाएगा।
– उच्चाधिकारीयों के आदेशानुसार अन्य मार्गों से भी यातायात को डायवर्ट किया जाएगा और डायवर्ट किये गये यातायात को भी सामान्य किया जा सकता है।
