
हल्द्वानी। विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति कुमाऊं क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों की मंगलवार को बैठक हुई। जिसमें विद्युत वितरण मंडल कार्यालय रुद्रपुर में चलाए जा रहे आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया गया। कहा गया कि एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही एसएसपी से मिलेगा तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करेगा। यदि 30 मई तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तो इसके विरोध में 31 मई को कुमाऊं क्षेत्र के सभी विद्युत अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी सामूहिक गिरफ्तारी देंगे तथा आंदोलन को पूरे कुमाऊं क्षेत्र में व्यापक रूप से छेड़ दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर प्रदेश स्तर पर भी आंदोलन चलाया जाएगा। बैठक में ई. संजय कुमार तिवारी, यूडी पंत, इ. केके पंत, ई. भुवन भट्ट, दीप पाठक, ई. दीपक पाठक, दीपक बिष्ट, गिरीश चंद्र पांडे, प्रियंक पांडे, यतीश जोशी, गिरिजेश पंत, हरीश चंद्र जोशी, शिवशंकर जोशी, अरविंद बहुखंडी, जगदीश पंत, विद्या भूषण जोशी आदि मौजूद थे।
