
बागेश्वर। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर यहां विभिन्न विद्यालयों में राखी बनाओ प्रतियोगिता हुई। जिसमें अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर चौरासी में शोभा भैंसोड़ा प्रथम, दीक्षा गड़िया द्वितीय जबकि किरन कांडपाल तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य रणजीत भंडारी ने अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में कक्षा एक से पांच कक्षा के छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता हुई। अव्वल रहे बच्चे पुरस्कृत हुए। प्रधानाचार्य ललित मोहन जोशी ने रक्षाबंधन के महत्व के बारे में बताया। इधर, तहसील मार्ग के हिमालयन सेंट्रल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कई बेहतरीन राखियों का निर्माण किया। प्रबंधक राजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह का पर्व है। इस दौरान बाजार भी विभिन्न प्रकार की राखियों से गुलजार हैं। राखी खरीदने वालों की भीड़ उमड़ रही है।
