
पौड़ी। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने प्रोजेक्ट निर्माण, क्षेत्र का चयन व मार्गदर्शक की भूमिका को वैज्ञानिक तरीके से उपयोग के गुर सीखे।
कल्जीखाल ब्लाक के कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कालेज में आयोजित कार्यशाला में प्रधानाचार्य सीएस यादव ने विद्यार्थियों को ऊर्जा की अपार संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारियां दी। उन्होंने ऊर्जा के बेहतर इस्तेमाल व ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। ब्लाक समन्वयक श्रवण रावत ने छात्र छात्राओं को आधुनिकता में उपयोग होने वाली ऊर्जा की बारीकियों से रूबरू कराया। इस मौके पर ब्लाक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में श्रवण सिंह रावत को समन्वयक, प्रदीप गुसांई को सह समन्वयक व शुभांगी भट्ट को अकादमिक समन्वयक चुना गया।
