विदेशी कंपनी के नाम पर बिजनेसमैन से 25 लाख ठगे

विदेश कंपनी से मिलता-जुलता नाम

विदेश कंपनी से मिलता-जुलता नाम

साइबर शातिरों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जालसाजों ने नोएडा के एक व्यापारी के कारोबार की जानकारी ई-मेल हैक कर जुटाई और फिर असली कंपनी से मिलते-जुलते नाम की फर्जी कंपनी बनाकर सौदा तय कर लिया।

इन जालसाजों ने व्यापारी से नेट बैंकिंग के जरिए 25 लाख रुपये की रकम बंगलूरू और लंदन बैंक के खातों में ट्रांसफर करा ली। व्यापारी को इस धोखाधड़ी का पता तब चला, जब असली कंपनी के अधिकारियों से उसकी बातचीत हुई।

पुलिस के मुताबिक आरके खोसला की एनएसईजेड में ‘करना एक्सपोर्ट्स’ नाम से गारमेंट्स कंपनी है। उनकी कंपनी ताईवान और कोरिया से कपड़े मंगवाती है।

विदेशी कंपनी के नाम पर बिजनेसमैन से 25 लाख ठगे

लंदन स्थित लॉयड बैंक खाते में जमा कराए पैसे

लंदन स्थित लॉयड बैंक खाते में जमा कराए पैसे

कुछ समय पहले हैकरों ने उनका ई-मेल हैक कर दूसरी कंपनियों से लेनदेन की जानकारी जुटाई। ताईवान और कोरिया की कंपनी से मिलते-जुलते नाम की कंपनी का फर्जी ई-मेल बनाकर उन्होंने कपड़े का ऑर्डर देने के लिए राजी किया।

हैकरों ने आरके खोसला को ई-मेल पर कंपनी के खाता नंबर बदलने की जानकारी दी और नए खाता नंबर भी बताए। इसके बाद खोसला ने ताईवान की कंपनी के बंगलूरू स्थित एक्सिस बैंक खाते में सात लाख रुपये और कोरियन कंपनी के लंदन स्थित लॉयड बैंक खाते में 18 लाख रुपये नेट बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर किए।

इस धोखाधड़ी का पता खोसला को तब चला, जब उन्होंने कारोबार के सिलसिले में असली कंपनियों से बातचीत की। शिकायत करने पर बंगलूरू में ट्रांसफर किए सात लाख रुपये तो वापस मिल गए, लेकिन लंदन के लॉयड बैंक से 18 लाख रुपये का मामला अभी नहीं सुलझा है। आरके खोसला ने फेस-टू थाने में शिकायत की है।

Related posts