विजेता टीम को 27 हजार नकद पुरस्कार

रिकांगपिओ (किन्नौर)। यहां चीन सीमा के साथ लगती शलखर पंचायत में बुद्धिस्ट क्लचर क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सूरत नेगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। उन्होंने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार दिए। छह दिन तक चली इस क्रिकेट प्रतियोगिता में किन्नौर जिला के विभिन्न क्षेत्राें से 22 टीमों ने भाग लिया। इसमें सतलुज लाइडरस रिकांगपिओ ने बुद्धिस्ट क्लचर क्लब को हरा कर प्रतियोगिता अपने नाम की। इस मौके पर विजेता टीम को 27 हजार नकद ट्राफी भेंट की गई। जबकि, बुद्धिस्ट क्लचर क्लब शलखर की टीम को दूसरे स्थान पर रहने के लिए 15 हजार नकद और ट्राफी भेंट की गई। प्रतियोगिता में बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार राजू नेगी को दिया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने आयोजन समिति को 15 हजार रुपये की नकद राशि सहायता के रूप में प्रदान की। इस मौके पर सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम भी पेश किए गए। इसमें किन्नौर के युवा कलाकार चंद्र लाल नेगी ने एक के बाद एक किन्नौरी और पहाड़ी गाने गा कर पंडाल में बैठे लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान लियो पीडी नेगी, उप प्रधान लियो सोनम नेगी, बीजेपी युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुनील नेगी, बीजेपी युवा मोर्चा सचिव यूडी नेगी, आयोजन समिति अध्यक्ष अशोक नेगी, सचिव मनोज नेगी, रमेश नेगी, हुकम चंद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts