
भगेड़ (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश पदोन्नत प्राध्यापक संघ की बिलासपुर जिला इकाई कार्यकारिणी का विस्तार हुआ है। संघ के जिला अध्यक्ष अमरनाथ धीमान ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बुधवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया है।
पदोन्नत प्राध्यापक संघ की कार्यकारिणी में विक्रम चंद वर्मा महासचिव, संजीव शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बंसीराम व रणजीत गौतम उपाध्यक्ष, रमेश सांख्यान वित्त सचिव, ज्ञानचंद शर्मा सह वित्त सचिव, चंद्रशेखर मुख्यालय सचिव, डा. सदाराम शर्मा सहसचिव, डा. राजकुमार शर्मा संयुक्त सचिव, हंसराज मुख्य संरक्षक, जगदीश चंद संरक्षक, रमेश धीमान कार्यालय सचिव, वासुदेव धीमान, मदनलाल शर्मा व सुरेश शर्मा संगठन सचिव, राजेंद्र चौधरी मुख्य प्रेस सचिव, राजेंद्र शर्मा प्रेस सचिव, नंदलाल शर्मा मुख्य सलाहकार, सोमदत्त शर्मा सलाहकार, हेमराज सिमर मुख्य कानूनी सलाहकार, पवन कुमार व सोहनलाल कानूनी सलाहकार तथा परसराम लोहिया व राजीव धीमान लेखाकार बनाए गए हैं।
अमरनाथ धीमान ने बताया कि भावना कुमारी को महिला विंग का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। शीला धीमान सचिव, आशा जोशी उपाध्यक्ष, नीलम कुमारी संयुक्त सचिव व बबिता कुमारी सह सचिव बनाई गई हैं। अनिल शर्मा, रमेश गौतम, विजय, खुशहाल ठाकुर, सदीक मोहम्मद, चमनलाल चड्ढा, रामसिंह धीमान, बाबूराम सांख्यान, सुभाष ठाकुर, चमनलाल, दीनानाथ शर्मा, रामलाल, नंदकिशोर शर्मा, दौलतराम, प्यार चंद, रामचंद शर्मा, सुरेंद्र धर्माणी, निशीकांत शर्मा, नीलम, मनोरमा चड्डा, रेणु वर्मा, मधु महाजन, सुमन शर्मा व सुनीता राणा को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
